बिहार के सुशांत यादव ने तीसरे प्रयास में UPSC पास कर बना IAS, पिता है बैंक मैनेजर

सहरसा। सहरसा जिले के छोटे से गांव मोरकाही से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पास करना कोई आसान सफर नहीं, लेकिन सुशांत कुमार ने यह कर दिखाया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 405 हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य बड़ा हो और इरादा मजबूत, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
सुशांत सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता शंभू प्रसाद यादव, झारखंड के रांची स्थित केनरा बैंक में मुख्य प्रबंधक हैं, जबकि मां एक गृहिणी हैं। सुशांत की बड़ी बहन डॉक्टर हैं और पूरा परिवार इस सफलता से बेहद गर्वित और भावुक है।
IIT रुड़की से सफर शुरू, फिर अमेरिका की कंपनी छोड़ी
सुशांत ने IIT रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी शुरू की। लेकिन देश की सेवा का सपना लिए उन्होंने यह हाई प्रोफाइल जॉब छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए।
तीसरे प्रयास में सफलता, पहले दो में भी शानदार प्रदर्शन
सुशांत ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में वे मेंस तक पहुंचे, दूसरे में उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस मिला और तीसरे में उन्होंने बाज़ी मार ली। यह सफलता उनके लगातार प्रयास, सकारात्मक सोच, और सपनों पर विश्वास का नतीजा है।
परिवार में जश्न का माहौल
उनके पिता ने कहा, “बेटे की इस सफलता से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। सुशांत ने जो ठाना, उसे पूरा कर दिखाया।” सुशांत की यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों या गांवों से हैं और सिविल सेवा को अपना लक्ष्य बना रहे हैं।
सुशांत की कहानी यही कहती है कि अगर आप कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण के साथ अपने सपनों की ओर बढ़ते हैं, तो कोई भी मंजिल नामुमकिन नहीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



