दानापुर से अहमदाबाद तक चलेगी 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन, मिलेगा कन्फर्म टिकट

छपरा : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलायी जा रही 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद विशेष गाड़ी का संचलन अवधि का विस्तार 30 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से एवं 31 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर किया जायेगा।
फलस्वरूप 09417 अहमदाबाद-दानापुर विशेष गाड़ी 30 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से 09.10 बजे प्रस्थान कर नडियाद से 10.02 बजे, छायापुरी से 10.40 बजे, रतलाम से 15.00 बजे, कोटा से 18.30 बजे, सवाई माधोपुर से 19.37 बजे, गंगापुर सिटी से 20.20 बजे, हिण्डौन सिटी से 21.00 बजे, भरतपुर से 22.05 बजे, दूसरे दिन मथुरा से 00.15 बजे, कासगंज से 02.00 बजे, फर्रूखाबाद से 03.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.20 बजे, लखनऊ से 09.20 बजे, सुल्तानपुर से 12.20 बजे, जौनपुर सिटी से 13.47 बजे, वाराणसी से 15.50 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 16.55 बजे, बक्सर से 18.12 बजे तथा आरा से 19.22 बजे छूटकर दानापुर 20.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 09418 दानापुर-अहमदाबाद विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 23.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन आरा से 00.29 बजे, बक्सर से 01.16 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 03.15 बजे, वाराणसी से 04.35 बजे, जौनपुर सिटी से 06.16 बजे, सुल्तानपुर से 08.20 बजे, लखनऊ से 12.05 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, फर्रूखाबाद से 16.26 बजे, कासगंज से 18.15 बजे, मथुरा से 20.25 बजे, भरतपुर से 22.37 बजे, हिण्डौन सिटी से 23.19 बजे, गंगापुर सिटी से 23.47 बजे, तीसरे दिन सवाई माधोपुर से 00.24 बजे, कोटा से 01.40 बजे, रतलाम से 05.10 बजे, छायापुरी से 09.05 बजे तथा नडियाद से 10.07 बजे, छूटकर अहमदाबाद 11.10 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में लगेगा 22 कोच
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, एलएसएलआरडी के 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया



