छपरा-अमृतसर के बीच नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

छपरा: रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी! पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा और अमृतसर के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन सिवान, थावे, गोरखपुर होते हुए दोनों शहरों के बीच यात्रा करेगी, जिससे यात्रियों को लंबे समय से मांग की जा रही सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
ट्रेन संख्या 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का समय:
छपरा से प्रस्थान: यह ट्रेन 7 फरवरी से हर शुक्रवार को छपरा जंक्शन से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
अमृतसर से प्रस्थान: वापसी में यह ट्रेन 8 फरवरी से हर शनिवार को शाम 5:45 बजे अमृतसर से रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन रविवार को रात 11:55 बजे छपरा पहुंचेगी।
महत्वपूर्ण ठहराव:
इस ट्रेन का ठहराव सिवान, थावे, तुमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी, और व्यास स्टेशनों पर रहेगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में जनरल (GS), द्वितीय श्रेणी सीटिंग (2S), स्लीपर (SL), थ्री एसी (3A) और टू एसी (2A) कोच लगाए जाएंगे।
इस ट्रेन की बुकिंग जल्द शुरू होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी टिकट समय पर बुक कर लें। यह ट्रेन 14 फरवरी को छपरा से और 15 फरवरी को अमृतसर से निरस्त रहेगी। यात्रियों को यात्रा की योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से पूर्वांचल और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और यात्रा समय में भी कमी आएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



