छपरा की प्रिया ने वकालत की पढ़ाई में हासिल की बड़ी सफलता, न्यायिक सेवा की तैयारी में जुटी

छपरा: प्रभुनाथ नगर, छपरा की प्रिया ने वकालत की पढ़ाई में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बनस्थली विद्यापीठ, जयपुर से वर्ष 2024 में बैचलर ऑफ आर्ट्स एंड बैचलर ऑफ लॉ (डिस्टिंक्शन श्रेणी) की परीक्षा पास की। यह उपाधि उन्हें 30 जनवरी 2025 को दीक्षांत समारोह में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टी. जी. सीताराम ने प्रदान की।
प्रिया ने इसके बाद 21 मार्च 2025 को आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को भी पहले ही प्रयास में पास कर लिया। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा हरेश्वर प्रसाद सिंह को दिया है, जो भारतीय स्टेट बैंक से सेवा निवृत्त प्रबंधक हैं और हमेशा उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
अब न्यायिक सेवा की तैयारी में जुट गई
प्रिया अब न्यायिक सेवा की तैयारी में जुट गई हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर रमेश कुमार सिंह, पूर्व पीठासीन सदस्य, जिला उपभोक्ता फोरम सारण, शेष नारायण सिंह, पूर्व स्टेशन मास्टर रेलवे और प्रदीप कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रिया की इस उपलब्धि ने छपरा जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्तंभ का काम किया है और यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम और संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







