छपरा
सारण SP की बड़ी कार्रवाई, बालू लदे वाहनों से वसूली में थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी निलंबित

छपरा। सारण में बालू लदे वाहनों से अवैध वसूली में एसपी कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरे थाना पर कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। शेष पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सारण जिला के डोरीगंज थानान्तर्गत अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर परिचालन किए जाने के संबंध में प्राप्त सूचना की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 से कराई गयी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने प्रतिवेदन में लगाये गए आरोपों की पुष्टि पाते हुए पासिंग गिरोह के साथ मिलकर डोरीगंज थाना के पदाधिकारी द्वारा अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करवाने एवं कई वाहनों को पकड़कर वसूली उपरांत छोड़ देने का जिक्र अपने प्रतिवेदन में करते हुए दोषी पदाधिकारियों के संबंध में अंकित किया गया है।
उक्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा 1 पु०अ०नि० राहुल रंजन, थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना सहित 2. पु०अ०नि० तेजनारायण सिंह 3. पु०अ०नि० अजेस कुमार सिंह 4 पु०अ०नि० श्रृजन मिश्रा 5. पु०अ०नि० दिनदयाल राय 6. स०अ०नि प्रभंजन कुमार 7 चौकीदार सुमन मांझी सभी थाना डोरीगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही डोरीगंज थाना के शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र वापस किया गया है एवं उपरोक्त सभी (कुल-18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
इसके अलावे डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सभी सिपाही एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



