सारण में हाइवा ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

छपरा। छपरा – सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर दाउदपुर बस स्टैंड में शनिवार को दोपहर बाद बालू लदी हाइवा ट्रक ने एक बालू लदी ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे ट्रैक्टर का ट्रॉली बालू समेत पलट गया। जिसके नीचे दबकर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर हीं मौत हो गई। जबकि जख्मी ट्रैक्टर चालक मुन्ना महतो सदर अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया।
इस घटना में दो अन्य लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिनमे एक ऑटो रिक्सा चालक भी शामिल है। जिन्हें दाउदपुर थाना पुलिस तथा स्थानीय लोगो की सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाना के सामने एनएच को जाम कर दिया। जिससे मुख्यमार्ग पर गाड़ियों का आवागमन तीन घण्टे तक बाधित रहा। जिससे वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस के द्वारा लगातार समझाने के बाद भी लोग नही मान रहे थे। तब मौके पर एकमा, कोपा थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला और जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोगों की भीड़ भागने लगी। हालांकि इस बीच आक्रोशित लोगों ने पुलिस तथा राहगीरों के साथ नोकझोंक भी की। सूचना मिलने पर मांझी बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने भी पहुंच कर लोगों को समझाया बुझाया उसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।
इस घटना में हर्षपुरा गांव निवासी शिक्षक सुनील राम का 19 बर्षीय पुत्र कुमार अनिकेत राम, दूसरा लेजुआर गांव निवासी राजकिशोर राम का 33 बर्षीय पुत्र सुशील कुमार राम जबकि तीसरा ट्रैक्टर चालक रिविलगंज थाना क्षेत्र का कुरई छपरा निवासी चंदेश्वर महतो का पुत्र मुन्ना महतो बताया जाता है। जिसका सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दो अन्य जख्मी का इलाज चल रहा है। तीनों शवों को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



