Bihar Small Entrepreneur Scheme: लघु उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिलेगा 2 लाख तक की आर्थिक मदद
विकास पथ पर बढ़ता बिहार – हर घर उद्यमी, हर घर रोजगार

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “बिहार लघु उद्यमी योजना” Bihar Small Entrepreneur Scheme की शुरुआत की है। उद्योग विभाग की इस नई पहल का उद्देश्य हर घर में रोजगार और उद्यम की भावना को बढ़ावा देना है। इसके तहत चयनित लाभार्थियों को अधिकतम ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे अपना स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।
उद्देश्य:
“विकास पथ पर बढ़ता बिहार – हर घर उद्यमी, हर घर रोजगार”
सरकार की यह योजना राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और बेरोजगारी को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
दादा परदादाओं की पहली पसंद Yamaha RX 100 Bike की दमदार वापसी भौकाली Look के साथ धुआँधार माइलेज |
योजना की मुख्य विशेषताएं:
🔹 अधिकतम ₹2,00,000 तक की अनुदान राशि, जो तीन किस्तों में दी जाएगी।
🔹 चयन प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत रैंडमाइजेशन पर आधारित होगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
🔹 योजना का लाभ एक परिवार से केवल एक व्यक्ति को ही मिलेगा।
Special Train: अब छपरा-जालना स्पेशल ट्रेन में लगेगा 24 कोच, रेलवे ने दी सौगात |
✦ पात्रता मानदंड:
- आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- मासिक पारिवारिक आय ₹6,000 से कम हो।
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी हो।
✦ आवश्यक दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- उम्र और आय प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
✦ आवेदन प्रक्रिया:
योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। इच्छुक आवेदक www.udyami.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर 18003456214 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
बिहार लघु उद्यमी योजना राज्य में रोजगार सृजन, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक साहसिक कदम है। सरकार की यह पहल न केवल आर्थिक सहायता देती है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन जीने की राह भी खोलती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



