सारण लोकसभा से RJD प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्या को मिला वैश्व समाज का समर्थन
छपरा। सारण लोकसभा सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होना है। यहां पर भाजपा के वर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूड़ी की सीधी लड़ाई लालू यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या से है। राजद के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्या लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहीं है। उनको हर वर्ग, हर समुदाय का भरपूर साथ मिल रहा है। इस बार कांटे की टक्कर दिख रही है। ऐसे में अब डॉ. रोहिणी आचार्य को सारण जिला वैश्य समाज का समर्थन मिल गया है। छपरा शहर के नारायण पैलेस में आयोजित बैठक में वैश्य समाज के हजारों लोगों ने रोहिणी आचार्या को अपना समर्थन दिया तथा इस बार सारण से सांसद बनाकर दिल्ली में भेजने का संकल्प लिया। भाजपा द्वारा वैश्य समाज की अनदेखी इस बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। भाजपा ने कई सीटों वैश्य समाज का टिकट काट दिया जिससे वैश्य समाज में नाराजगी है। यहीं कारण है कि इस बार वैश्य समाज का वोट डॉ. रोहिणी आचार्या को मिलने जा रहा है।
डॉ. रोहिणी आचार्या ने कहा कि यहां के वर्तमान सांसद ने कोई काम नहीं किया है। वे कहते हैं कि पायलट है लेकिन आज एक प्लेन भी यहां से उड़ान नहीं भरी, कहते हैं कि हम वकिल है तो क्यों नहीं आज तक एक भी लॉ कॉलेज खोलवा दिये ताकि यहां के युवा पढ़कर वकिल बन जाये। उन्होने कहा कि वे खुद मोदी का मुखौटा लगाकर घूम रहें है। वे लोग मुद्दे की बात नहीं करते हैं। मैं पिछले कई महिनों से क्षेत्र में भ्रमण कर रहीं हूं यहां के लोगों का जो प्यार-स्नेह और समर्थन मिल रहा है उससे प्रसन्न हूं।
इस बार जनता बदलाव की मूड में है। इस मौके पर सारण जिले वैश्य समाज के कई बड़े नेता मौजूद थे। मौके पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय, पूर्व मंत्री समीर महासेठ, पीके चौधरी, जितेंद्र स्वामी, सीवान के एमएलसी विनोद जयसवाल, वीरेंद्र साह मुखिया, मुन्ना कुमार काकू, रवि कुमार काका समेत हजारों समर्थक और वैश्य समाज व व्यवसायी वर्ग के लोग शामिल थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



