छपरा के युवक-युवतियों के लिए नौकरी का मौका , 10 से 18 हजार रूपये तक मिलेगी सैलरी

छपरा। श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा , सारण द्वारा 23 मार्च अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, रेडिएंट आईटीआई के बगल में ) एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है ल
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में सेल्स एग्जीक्यूटिव, एसबीआई रिलेशन एग्जीक्यूटिव, कस्टोडियन पद के लिए हिप हॉप मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड पटना नियोक्ता कंपनी भाग लेगी l सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता दसवीं, 12वीं पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस ,बाइक होना जरूरी है lउम्र सीमा 18 से 35 वर्ष है l इनका सैलरी ₹ 15500 प्लस इंसेंटिव होगा एवं कार्य स्थल अभ्यर्थी का गृह जिला होगा l
एसबीआई रिलेशन एग्जीक्यूटिव एवं कस्टोडियन पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12th पास होगा एसबीआई रिलेशन एग्जीक्यूटिव के लिए सैलरी 12000 से 16000 एवं कार्य स्थल अभ्यर्थी का गृह जिला होगा कस्टोडियन पद के लिए सैलरी 10800 प्लस इंसेंटिव होगाl
इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे l नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो ल
नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है l अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



