
• बिहार देश का पहला राज्य जहां मुफ्त में दिया जा रहा है एचपीवी वैक्सीन
• सदर अस्पताल में नि:शुल्क लगाया जायेगा टीका
• जिलाधिकारी ने की जिला समन्वय समिति की बैठक
• मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत होगा टीकाकरण
• 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को दिया जायेगा वैक्सीन
छपरा। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा के लिए ह्यूमन पेपिलपोमा वायरस (एचपीवी) का टीका लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत टीकाकरण किया जायेगा। राज्य सरकार ने बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए पहल की है। इस कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में सारण समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बताया गया कि जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी का टीका दिया जायेगा। यह टीका पूर्णत: निशुल्क होगा।
प्रथम चरण में सरकारी विद्यालयों के बच्चियों को टीका लगाया जायेगा। दूसरे चरण में निजी स्कूलों और संस्थानों के बालिकाओं और तीसरे चरण में वैसी बालिकाओं को टीका दिया जायेगा जो किसी कारण स्कूल कॉलेज नहीं जाती है घर पर रहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग समन्वय बनाकर टीकाकरण कार्य को शुरू कराएं। गौरतलब है कि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस को लेकर राज्य में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत 9 से 14 आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी टीका से टीकाकृत कराया जाएगा। जिससे सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा या बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) जैसी एक गंभीर बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी।’
जिला समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमन समीर, सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा, डीआईओ डॉ. चंदेश्वर सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम अरविन्द कुमार, डीएमएनई ब्रजेश कुमार, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आरएन तिवारी,अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ. रंजितेश कुमार, यूनिसेफ एसएमसी आरती त्रिपाठी, वीसीसीएम अंशुमान पांडेय,सीफार डीपीसी गनपत आर्यन आर्यन, पीरामल के प्रोग्राम लीड हरिशंकर कुमार, अरविन्द पाठक समेत अन्य मौजूद थे।
सदर अस्पताल में किया जायेगा टीकाकरण:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. चंदेश्वर सिंह ने बताया कि राज्य स्तर से जिला को एचपीवी का 600 डोज वैक्सीन उपलब्ध कराया गया। जो बालिकाओं को लगाया जायेगा। इसके लिए छपरा सदर अस्पताल में टीकाकरण किया जायेगा। जहां प्रशिक्षित टीकाकर्मी के द्वारा टीका लगाया जायेगा। वहां आवश्यक व्यवस्था होगी- प्रतिक्षा कक्ष बैठने के लिए कुर्सी, टीकाकरण के अर्ब्जवेशन रूम, पीने का पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है।
सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव
सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) है। इस वायरस के संक्रमण से महिलाओं में यह कैंसर का रूप ले सकता है। हालांकि, सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है क्योंकि इसके लिए एक प्रभावी वैक्सिन एचपीवी उपलब्ध है। ज्ञात हो कि एचपीवी वैक्सीन कैंसर से 98 प्रतिशत तक बचाव कर सकती है और यह विशेष रूप से 09 से 14 साल की बालिकाओं पर प्रभावी रहती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा
छपराMay 23, 2026सारण MLC चुनाव में बदलेगा समीकरण! डॉ राहुल राज के पक्ष में एकजुट हो रहे शिक्षक
छपराMay 23, 2026अब नहीं डूबेगा छपरा शहर! डीएम खुद उतरे मैदान में, मैराथन निरीक्षण किया
Railway UpdateMay 23, 2026Railway Line Project: सारण के गोल्डनगंज से गोंडा तक 378KM लंबा तीसरी और चौथी रेलवे ट्रैक का होगा निर्माण







