
छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी, शिक्षाविद् एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
बिहार में शराबबंदी के बावजूद 16.5% लोग पी रहे शराब, सरकारी दावों पर उठे सवाल
डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालने के बाद शिक्षकों के बीच नई उम्मीद और विश्वास का माहौल बना है। उन्होंने मंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि विभाग में पारदर्शिता और समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक पहल दिखाई दे रही है।
शिक्षकों की अनदेखी अब नहीं चलेगी
मुलाकात के दौरान डॉ राहुल राज ने शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति, बेसिक पे एवं एचआरए के अद्यतीकरण, एरियर भुगतान में हो रही देरी और अनियमितता, मॉडल स्कूलों में चयन प्रक्रिया से जुड़ी विसंगतियां, राजकीय एवं राजकीयकृत विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त 50 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति, स्थायी स्थानांतरण नीति तथा महिला शिक्षिकाओं के शिशु देखभाल अवकाश जैसे गंभीर मुद्दों को विस्तार से मंत्री के समक्ष रखा।
NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित प्रोन्नति और एरियर भुगतान की समस्या के कारण शिक्षकों में असंतोष का माहौल है। वहीं स्पष्ट और स्थायी स्थानांतरण नीति के अभाव में शिक्षकों को कई प्रकार की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला शिक्षिकाओं को शिशु देखभाल अवकाश को लेकर भी कई प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिस पर सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता है।
शिक्षा मंत्री से की निर्णायक वार्ता
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने डॉ राहुल राज द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि शिक्षकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब और प्रशासनिक शिथिलता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय पदाधिकारियों के साथ जल्द ही उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
मंत्री ने यह भी कहा कि एरियर भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय मॉनिटरिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही राजकीय एवं राजकीयकृत विद्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानाध्यापक पदों पर नियुक्ति एवं प्रोन्नति के विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। महिला शिक्षिकाओं के शिशु देखभाल अवकाश तथा शिक्षकों के हित से जुड़े अन्य मामलों में भी सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिया गया।
शिक्षकों के अधिकारों से समझौता नहीं
डॉ राहुल राज ने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं और अधिकारों को लेकर उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षक सम्मान और पारदर्शी व्यवस्था के लिए सरकार एवं विभागीय स्तर पर लगातार आवाज उठाई जाती रहेगी। शिक्षक हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की सकारात्मक पहल स्वागतयोग्य है। वहीं शिक्षक समाज और बुद्धिजीवियों के बीच यह धारणा मजबूत हो रही है कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को ऐसा प्रतिनिधित्व चाहिए जो केवल चुनावी वादों तक सीमित न रहकर संघर्ष और समाधान दोनों में सक्रिय भूमिका निभाए।
मौके पर वित्त रहित शिक्षक नेता डॉ रवि रंजन यादव, शिक्षक नेता डॉ पंकज प्रसाद, बीएसटीए छपरा के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार सिंह सहित कई अन्य शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



