छपरा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले डैनियल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपरा। सारण जिले के गौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सारण एसपी डॉ गौरव मंगला ने प्रेस रिलीज कर बताया की एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए फ़ोटो वायरल हुआ था।
पुलिस को जैसे सुचना मिली तो हरकत में आ गई और फ़ोटो के सत्यापन में पाया की फ़ोटो में दिख रहा युवक गौरा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रणजीत ठाकुर का पुत्र पवन कुमार उर्फ डैनिएल है। जिसे पुलिस ने करवाई करते हुए उसके घर को घेर लिया जिसके बाद वह भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के जवानो ने धर दबोचा. युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
छापेमारी दल में गौरा थानाध्य्क्ष, एवं पुलिस कर्मी शामिल थे। एसपी ने बताया की लोक सभा आम चुनाव को लेकर शराब तस्करों, हथियार तस्करों तथा खुख्यात अपराधियों एवं मोटी रकम लेकर लेकर चलने वालों के खिलाफ पुलिस लगतार संघन जांच अभियान चला रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



