सारण पुलिस ने अलग -अलग मामले में आधा दर्जन से अधिक अपराधियों को दबोचा

अभिषेक की प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या गुत्थी सुलझाते हुए इस मामले में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
छपरा। लोकसभा आम चुनाव को लेकर स्वच्छ निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त महौल में सम्पन्न कराने के लिए सारण पुलिस प्रतिबंद्ध है. जिसके क्रियानव्यन के लिए किसी भी साधन द्वारा भारी नगद राशि, हथियार तस्करो, शराब तस्करो या शराब या मतदाताओं को प्रलोभीत करने के उदेश्य से अन्य समाग्री की आवाजाहि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में पुलिस ने अलग अलग मामलो में चार हत्या एवं एक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
सारण पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया की जिले के स्थानीय परसा पुलिस को गुप्त सुचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र के पशुराम पुर नहर के पास कुछ अपराधी हथियार से लैश होकर कोई बड़ी घटना देने की फिराक में है. उक्त पुलिस ने करवाई करते हुए पशुरामपुर नहर के पास छापेमारी करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया एवं अन्य भागने में सफल रहे,गिरफ्तार अपराधी के जांच करने पर उसके पास से एक देशी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाईल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान परसा थाना क्षेत्र के पोखरपुर पशुरामपुर निवासी जीतेन्द्र रजक के पुत्र धीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसको आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। छापेमारी दल में परसा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
गरखा हत्या कांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली, अभिषेक की
प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या इस मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
सारण जिला के गरखा थाना क्षेत्र के मुड़ा में स्थित इम्पीरियल सेंटर स्कूल के चाहरदिवारी के पास से एक अप्रैल को पुलिस ने एक शव बरामद किया था। शव की पहचान गरखा थाना क्षेत्र के खोडीपाकर – भुईगांव निवासी जितेंद्र कुमार राय के पुत्र 18 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप हुई थी। इस मामले में उसके परिजनों के दिए गए आवेदन पर प्राथमिक दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पाया की अभिषेक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्तों में परसा थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी स्व जयनरायण सिंह के पुत्र, वीरेंद्र राय, वीरेंद्र राय की पत्नी पनपतिया देवी उर्फ पतिया, वीरेंद्र राय की पुत्री, निशा कुमारी उर्फ, तेतर शामिल है। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम में गरखा थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
परसा पुलिस ने हत्या के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सारण पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया
28 अप्रैल को जिला के परसा थाना क्षेत्र लतरहियाँ में एक शादी समारोह में बात विवाद को लेकर एक व्यक्ति को लाठी डंडे ईट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया था। घायल व्यक्ति का इलाज के क्रम में पटना पिएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गया था। मृत व्यक्ति की पहचान परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया निवासी 50 वर्षीय पुनीत राय के रूप में हुई थी। इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसांधन के क्रम में पाया की व्यक्ति की हत्या आवेश में आकर अहंकार एवं बदला के भाव से कर दिया गया था। पुलिस ने करवाई करते हुए इस मामले में नामजद एक अभयुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।उसकी गिरफ्तारी दरियापुर थाना बहलोलपुर दियरा से गिरफ्तार किया है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



