JPU छपरा में ग्रेजुएशन में नामांकन के लिए अबतक 27 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों की सूची जारी, रिक्त सीटों के लिए होगी ओपन काउंसिलिंग
छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 4 वर्षीय स्नातक सीबीसीएस पाठ्यक्रम (सत्र-2024-28) में अबतक 27 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं की नामांकन सूची जारी हो चुकी है। नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची का प्रकाशन भी विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट पर कर दिया गया है। इस मेधा सूची में शामिल अभ्यर्थी 12 अगस्त 2024 तक सम्बंधित महाविद्यालयों में नामांकन करा सकते हैं। कई विषयों में सभी महाविद्यालयों की सारी सीटें भर चुकी हैं और आवेदन करने वाले छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में नामांकन से वंचित रह गए हैं। उनकी समस्याओं पर विचार करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे अभ्यर्थियों को भी एक मौका और दिया जा रहा है।
16 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग:
ऐसे अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय द्वारा 9/8/2024 को जारी कर दी जाएगी। इस सूची में शामिल अभ्यर्थी अपने विषय परिवर्तन के लिए विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। वहीं, इसके बाद भी अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो 16 अगस्त 2024 को ओपन काउंसिलिंग कराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फर्जी नामांकन सूची :
इस बीच विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किए जा रहे कई फर्जी नामांकन सूची पर विश्वविद्यालय ने संज्ञान लेते हुए छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि ऐसी भ्रामक और फर्जी नामांकन सूची पर बिल्कुल भरोसा नहीं करें। किसी तरह की भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें तथा सिर्फ और सिर्फ विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट पर जारी सूचियों और सूचनाओं पर भरोसा करें और उसी के अनुसार कार्य करें।
विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न मीडिया संस्थानों में इस तरह चलाई जा रही समाचारों को भी भ्रामक बताते हुए मीडिया संस्थानों से आग्रह किया है कि किसी भी सूचना की सत्यता की जांच कर ही समाचार प्रकाशित किए जाएं, चूंकि लोगों में मीडिया की विश्वसनीयता सबसे ज्यादा है। पत्रकारगण किसी भी सूचना की सत्यता की जांच विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट या विश्वविद्यालय के अधिकृत पदाधिकारी से अवश्य कर लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



