
छपरा: सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला चर्चा का विषय बना है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटना बताया गया है, जबकि मामले के सभी पहलुओं पर अभी भी जांच जारी है।
डेरनी के शीतलपट्टी गांव में हुई घटना
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में इस मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को करीब 4:45 बजे डेरनी थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलपट्टी में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की।
कुएं के पास मिला शव, ग्रामीणों ने पहले ही निकाल लिया था बाहर
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो मृतका का शव उसके पुराने जर्जर घर से लगभग 5 मीटर उत्तर दिशा में स्थित एक कुएं के किनारे रखा हुआ मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना लगभग दोपहर 2:30 बजे की है और पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को कुएं से निकालकर बाहर रख दिया था।
मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में हत्या की आशंका
घटनास्थल पर तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मृतका की माता नीरू देवी और ग्रामीण रुदल सिंह ने आशंका जताई कि लड़की को कुएं में धकेल दिया गया, जिससे उसकी मौत हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों से लिखित आवेदन देने को कहा, जिस पर उन्होंने बाद में आवेदन देने की बात कही।
24 घंटे बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना के लगभग 24 घंटे बाद, 12 मार्च 2026 को करीब 4:30 बजे मृतका की माता का अंगूठा निशानयुक्त टंकित आवेदन पुलिस को प्राप्त हुआ। इसके आधार पर डेरनी थाना कांड संख्या 96/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 70(2), 238, 351(2), 61(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 और 8 के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच की गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एक एकांत स्थान पर स्थित है।
ग्रामीणों के बयान में सामने आया घटनाक्रम
घटनास्थल से लगभग 30 फीट दूरी पर रहने वाली प्रभावती देवी ने पुलिस को बताया कि मृतका की मां ने उन्हें फोन कर पूछा था कि क्या उनकी बेटी वहां है। इस पर वह देखने गईं तो पाया कि लड़की वहां मौजूद थी। इसके बाद मृतका की मां और उसकी बहन भी वहां पहुंचीं।
बताया गया कि टूटे हुए घर में कमल मांझी उर्फ राजकिशोर मांझी का पुत्र और लड़की मौजूद थे। थोड़ी ही देर में अन्य ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान अफरा-तफरी की स्थिति में पकड़ा गया युवक वहां से भाग गया। इसके बाद लड़की कुएं में कैसे गिरी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसी प्रकार का बयान पास में रहने वाले प्रभु राम ने भी दिया है।
एक आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से होती थी बातचीत
पुलिस ने मामले में प्राथमिक नामजद आरोपी युवराज कुमार (पिता राजकिशोर मांझी उर्फ कमल मांझी) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने घटनास्थल पर अपनी मौजूदगी स्वीकार की है। आरोपी ने बताया कि वह और मृतका एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी। घटना वाले दिन भी दोपहर में दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि
14 मार्च 2026 को सदर अस्पताल छपरा से प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटना (Asphyxia due to drowning) बताया गया है। साथ ही मेडिकल जांच में लिए गए वेजाइनल स्वाब की प्रारंभिक रिपोर्ट में स्पर्म नहीं पाया गया है।
एफएसएल जांच के लिए भेजे जाएंगे नमूने
मामले की आगे की जांच के लिए वेजाइनल स्वाब, प्यूबिक हेयर, रक्त, नाखून और कपड़ों के नमूने एकत्रित कर एफएसएल, मुजफ्फरपुर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा मामले से जुड़ी अद्यतन जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग



