जहरीली शराब पीने से दो लोगों की जिन्दगी में छाया अंधेरा, परिवार की बदहाली देख पीघल जायेगा कलेजा

छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया पंचायत के लखनपुर गांव में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से दो शख्स की आंखों की रौशनी गायब हो गई। दोनो के द्वारा गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान शराब पीने की बात बताई गयी। अब दोनों आंख गंवाए शख्स की घर की हालात और बदहाली देखकर किसी का भी कलेजा पिघल जाएगा।
सत्येंद्र राय उर्फ प्याजू के पास घर के नाम पर सिर्फ एक झोपड़ी है और उसी झोपड़ी में वह पत्नी और 9 साल की बेटी रहता है। पत्नी ने कर्ज लेकर एक कमरे का मकान बनाने की शुरुआत की हैं पर वह भी लिंटर तक ही हैं उसको अब कर्ज चुकाने की चिंता हैं। वहीं ढोढा गिरि की हालत तो एक सबसे दयनीय है वह और उसकी पत्नी भूमिहीन हैं और किसी तरह मेहनत मजदूरी कर दोनों का भोजन चलता हैं जहरीली शराब पीने से दोनों की दोनों आंखों की रौशनी चली गई है।
दोनों ने बताया कि शराब पीने के दो दिनों के बाद ही आंखों से दिखाई देना बंद हो गया था। अब उनको शराब पीने का बहुत अफसोस भी है दोनों ने बताया कि अब तक सरकार ने उसकी कोई मदद नहीं की है। दोनों की पत्नी ने बताया कि पीएमसीएच अस्पताल में जो भी पैसा था, वो सब इलाज में खत्म हो गया। अब एक भी रुपया नहीं बचा है। दोनो की पत्नी ने सरकार से अपील की है कि सरकार उसकी आर्थिक मदद करें, ताकि उनका और बच्ची का भरण-पोषण ठीक से हो पाए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर
बिहारApril 11, 2026बिहार में बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह बैन







