Memu Train: छपरा के रास्ते बलिया से पाटलीपुत्र के लिए चलेगी 8 कोच वाली मेमू ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे परिचालन अवधि को बढ़ाया

छपरा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने पाटलिपुत्र-बलिया-पाटलिपुत्र के बीच चल रही मेमू विशेष गाड़ी संख्या 05297/05298 के परिचालन को 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक के लिए 92 अतिरिक्त फेरों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।यह गाड़ी 08 कोच के मेमू रेक से चलाई जायेगी ।
यह निर्णय खासकर उन यात्रियों के लिए राहत भरा है, जो प्रतिदिन इस रूट पर सफर करते हैं और जिन्हें सीमित ट्रेनों के कारण असुविधा होती थी। रेलवे द्वारा यह सेवा पूर्व में 30 जून 2025 तक ही संचालित की जा रही थी, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए इसे तीन महीने के लिए और बढ़ाया गया है।
Railway Double Line: रेलवे ट्रैक विस्तार से ट्रेनों को मिली 110KM की गति, यात्रियों को राहत |
पाटलीपुत्र से बलिया तक चलेगी:
05297 पाटलिपुत्र-बलिया मेमू विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितम्बर,2025 तक पाटलिपुत्र से 08.15 बजे प्रस्थान कर दीघा ब्रिज हाल्ट से 08.22 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 08.39 बजे, परमानन्दपुर से 08.51 बजे, नयागांव से 08.58 बजे, सीतलपुर से 09.06 बजे, दिघवारा से 09.15 बजे, अवतार नगर से 09.24 बजे, बड़ा गोपाल से 09.41 बजे, गोल्डिनगंज से 10.07 बजे, छपरा कचहरी से 10.31 बजे, छपरा से 10.45 बजे, गौतम स्थान से 10.58 बजे, मांझी से 11.08 बजे, बकुलहा से 11.18 बजे, सुरेमनपुर से 11.27 बजे, दल छपरा से 11.33 बजे, रेवती से 11.39 बजे, सहतवार से 11.49 बजे तथा बांसडीह रोड से 12.28 बजे छूटकर बलिया 12.45 बजे पहुंचेगी ।
Railway News: गोरखपुर पिट लाइन के पुनर्निर्माण के कारण कई ट्रेनों का अस्थायी मार्ग विस्तार |
वापसी यात्रा की समय देखिए…
वापसी यात्रा में 05298 बलिया-पाटलिपुत्र मेमू विशेष गाड़ी 01 जुलाई से 30 सितम्बर,2025 तक बलिया से 13.00 बजे प्रस्थान कर बांसडीह रोड से 13.13 बजे, सहतवार से 13.47 बजे, रेवती से 14.03 बजे, दल छपरा से 14.09 बजे, सुरेमनपुर से 14.16 बजे, बकुलहा से 14.25 बजे, मांझी से 14.34 बजे, गौतम स्थान से 14.53 बजे, छपरा से 15.20 बजे, छपरा कचहरी से 15.29 बजे, गोल्डिनगंज से 15.49 बजे, बड़ा गोपाल से 16.01 बजे, अवतार नगर से 16.11 बजे, दिघवारा से 16.20 बजे, सीतलपुर से 16.27 बजे, नयागांव से 16.34 बजे, परमानन्दपुर से 16.44 बजे, भरपुरा पहलेजाघाट से 17.31 बजे तथा दीघा ब्रिज हाल्ट से 17.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 17.55 बजे पहुंचेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 29, 2026Saran Crime News: छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर
छपराJune 28, 2026छपरा में हृदय रोग विशेषज्ञ ने साझा किए इलाज के नए मानक, आधुनिक उपचार पद्धति पर हुआ मंथन
छपराJune 28, 2026सारण में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट! हेज़लपुर पहुंचे DM, 30 जून तक कटाव निरोधक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
छपराJune 28, 2026बिना टिकट सफर पड़ा महंगा! थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर 24 यात्री पकड़े गए







