छपरा
छपरा के रास्ते चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस अब लहेरिया सराय स्टेशन पर रुकेगी
छपरा। छपरा जंक्शन के रास्ते दरभंगा से वाराणसी सिटी को जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस अब लहेरिया सराय स्टेशन पर भी रुकेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15551/15552 दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस का पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के लहेरिया सराय स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक प्रदान किया जायेगा ।
दरभंगा से 28 अगस्त, 2024 से चलने वाली 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी अन्त्योदय एक्सप्रेस लहेरिया सराय स्टेशन पर 21.10 बजे पहुंचकर 21.12 बजे छूटेगी।
इसी प्रकार वापसी यात्रा में वाराणसी सिटी से 29 अगस्त,2024 से चलने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा अन्त्योदय एक्सप्रेस लहेरिया सराय स्टेशन पर 20.25 बजे पहुंचकर 20.27 बजे छूटेगी ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



