छपरा में प्रेमिका ने ठुकराया शादी का प्रपोजल तो प्रेमी ने लगा लिया फांसी
छपरा। कहते हैं प्यार अंधा होता है, प्यार में पागल प्रेमी को कुछ समझ नहीं आता है। प्यार में पागल आशिक जान लेने और जान देने तक के लिए तैयार होते हैं। एक ऐसा हीं मामला सारण में देखने को मिला है, जहां प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की प्रयास किया है।
मशरक के पचखंडा गांव में मंगलवार की सुबह प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखनें पर प्रेमिका के द्वारा ठुकराए जाने पर प्रेमी ने गले में फदा लगा जान देने की कोशिश की। परिजनों ने प्रेमी को फंदे से अचेतावस्था में उतार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस 112 की टीम ने अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। युवक पचखंडा गांव निवासी स्व राजकुमार शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र अजय शर्मा हैं। जो लकड़ी का फर्नीचर बनाने का काम करता है।
भाई ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि घर के बगल में खेत में घास की सफाई चल रहा था तभी पड़ोसी ने हल्ला मचाया कि आपका भाई दरवाजा लगा कर लंदा लगा रहा है मौके पर पहुंचे और फंदे से उतार पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी मशरक में लाए हैं। बताया गया कि युवक का रिश्तेदारी में ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है वहीं शादी का प्रस्ताव रखनें पर ठुकराएं जाने पर उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



