Road Accident : सारण में भीषण सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, खड़ी ट्रक में बाइक से हुई टक्कर
आर्केष्ट्रा संचालक समेत 3 की मौत
छपरा। छपरा- सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर स्थित दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज के पास रविवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई।
आर्केस्ट्रा संचालन का करते थे काम
मृतकों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के सुहाई शाहपुर के हरपुर छतवां गांव निवासी गणेश राय के पुत्र 25 वर्षीय सूरज कुमार राय, नसीरा गांव निवासी हरेराम साह के 19 वर्षीय अरविंद कुमार साह और रिविलगंज के सेमरिया गांव निवासी मुन्ना राय के 22 वर्षीय पुत्र विक्की राय के रूप में हुई है। सूरज एक आर्केस्ट्रा संचालक था, जबकि विक्की कैटरिंग का संचालक था। फिलहाल दोनों एक साथ कोहड़ा-नसीरा में संचालित काजल आर्केष्ट्रा ग्रुप में हीं कार्यरत थे।
रात में हादसे की जानकारी मिलते हीं दाउदपुर थाना के एएसआई अभिनंदन कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक व क्षतिग्रस्त बाइक को को जब्त करने के साथ हीं तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया और परिजनों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंचे। शव देखते हीं उनमे कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर एकमा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सूरज व विक्की कहीं छठीयार में जाने की बात कहकर अरविंद को साथ में लेकर निकले थे, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वे सट्टा का पैसा लेने निकले थे। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना से तीनों के परिवार व उनके गांव में मातम का माहौल है।
दर्दनाक घटना में नसीरा गांव निवासी हरेराम साह के पुत्र अरविंद कुमार साह की मौत के बाद से उसके परिवार में हाहाकार मच गया है। मृतक की माँ शकुंतला देवी, बहन रजनी कुमारी, भाई मनीष आदि का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं हरिकिशुन साह बदहवास हैं। मृतक तीन भाई व एक बहन के बीच सबसे बड़ा था। पिता मजदूरी करते हैं। मृतक भी किराये पर ऑटो आदि चलाकर परिवार की मदद करता था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



