Khesari Lal Yadav’s net worth: 25 करोड़ की संपत्ति के मालिक निकले खेसारी लाल यादव, लग्जरी कार से लेकर सोने के गहनों तक का खुलासा
छपरा से RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव की संपत्ति 25 करोड़ पार

छपरा। भोजपुरी सुपरस्टार और गायक-एक्टर खेसारी लाल यादव इस बार राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने उन्हें छपरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के दौरान दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में खेसारी लाल यादव ने अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा पेश किया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
खेसारी लाल यादव के शपथपत्र के अनुसार, उनके पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी चंदा यादव के पास 90.02 लाख रुपये की चल और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है। इस प्रकार पति-पत्नी की कुल संपत्ति लगभग 25 करोड़ रुपये से अधिक है।
संपत्ति का ब्योरा
हलफनामे के अनुसार, खेसारी लाल यादव के पास एक तीन करोड़ रुपये की लग्जरी कार, कई बैंक खातों में जमा राशि, 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद मौजूद हैं। उनकी पत्नी चंदा यादव के पास भी 2 लाख रुपये नकद और मूल्यवान आभूषणों का विवरण दिया गया है।
अचल संपत्ति
खेसारी लाल यादव और उनकी पत्नी के नाम बिहार और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर जमीन और मकान हैं। इनमें पटना और छपरा में स्थित संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
राजनीति में तेज़ एंट्री
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव ने राजद में शामिल होने के मात्र एक दिन बाद ही टिकट प्राप्त किया। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने कहा “मेरा दिल हमेशा से राजद के साथ रहा है। अब जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। मैं चाहता हूं कि छपरा के विकास की कहानी नई दिशा ले।”
स्टार से नेता तक का सफर
खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक हैं। उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दी हैं और सैकड़ों लोकप्रिय गाने गाए हैं। अब वे राजनीति के मैदान में उतरकर जनसेवा का नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं।
मुकाबले पर सबकी नज़र
छपरा विधानसभा सीट पर इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। खेसारी लाल यादव के मैदान में उतरने से चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा


