फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए कप्तान रोहित शर्मा

खेल डेस्क।आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को सात विकेट से हराकर छठवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा रोते हुए नजर आ रहे हैं. मैच खत्म होने के बाद अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाए रोहित शर्मा और वो जल्द ही मैदान से निकल पर ड्रेसिंग रूम में चले गए.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में 240 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने महज ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
- September 24, 2026क्राइमSamastipur Video Viral: समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 6 घंटे में चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- September 24, 2026बिहारPitru Paksha Mela: गयाजी पहुंचते ही नहीं भटकेंगे पिंडदानी, ऐप बताएगा पूजा से पार्किंग और अस्पताल तक का रास्ता
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार



