छपरा में BJP का सतुआन भोज में लोकसभा चुनाव कीरणनीति पर हुई चर्चा

छपरा। छपरा विधानसभा में नगर मण्डल राजेश फैशन के अध्यक्षता में स्नेही भवन में टिपिन बैठक सह सतुआन भोज आयोजित किया गया। मण्डल अध्यक्ष राजेश फैशन ने कहा ऐसे कार्यक्रम से अनेकता में एकता की पहचान मिलती है।
जिला महामंत्री विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र साह ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा राष्ट्र के हित के ख्याल रखती है , कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि आप सभी पार्टी के रीढ़ है लोकसभा चुनाव में आप लगे है थोड़ा और सक्रियता बढ़ाने से हम जीत का अंतर बडा देंगे।
इस अवसर पर जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सह विधानसभा संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सारण लोकसभा का छपरा विधानसभा हिर्दय है इस बार छपरा के कार्यकर्ताओं के बल पर पिछला रिकॉर्ड को तोड़कर राजग प्रत्यासी राजीव प्रताप रूडी को जिताने का संकल्प लिया गया । प्रदेश द्वारा टिपिन भोज में सभी कार्यकर्ता अपने -अपने घर घर से अलग अलग भोजन लाया था एवं चना के सत्तू, मकई, जौ साथ मे आम का चटनी , आचार, निम्बू,मरीचा, रोटी, सब्जी, दहीबड़ा, चाट, भुजा, जिलेबी ,चावल इत्यादि भोजन को सभी कार्यकर्ताओं में बांटकर खाया गया।
विधानसभा विस्तारक राजदेव राय ने कहा कि यह चुनाव केंद्र का है एवं देश के मोदी सरकार जो काम जनहित में किया है वह अगर गिनाया जाएगा तो 8,10 घन्टा भी कम पर जाएगा। आज देश मे विकाश का लहर चल रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मिश्रा, नगर संयोजक अनिल यादव, अनूप यादव, अजित सोनी, प्रदीप गुप्ता, शत्रुधन चौधरी, मनीष मिश्रा,बिक्की श्रीवास्तव, पीढ़ी बाबा, संस्कार कु, रितेश कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि संदीप कुमार, सुनील कुमार, बबली देवी, गौरव कुमार, गोकुल कुमार सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



