छपरा में अपराधियों के अंदर खत्म हुआ पुलिस का इक़बाल, मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने गयी SIT टीम पर हमला, सिपाही के सीने में मारी गो/ली

छपरा। सारण के गड़खा थाना क्षेत्र के मैंकी गांव में अपराधियों को पकड़ने गई एसआइटी टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एसआइटी के एक सिपाही को सीने में गोली लगी है। जिसे जख्मी हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार एसआइटी की टीम गुरुवार की रात गड़खा थाना क्षेत्र के उधियांन टोला मैकी गांव के रहने वाले शातिर बदमाश राजेश महतो को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश महतो अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस ने बदमाश राजेश के घर छापामारी की तो वह घर से भागने लगा।बदमाश ने भागते समय अचानक एसआइटी पर गोली चला दी। वह गोली एसआइटी के जवान विकास कुमार के सीने में लग गई।गोली लगने से एसआइटी का जवान जख्मी हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। वहां पर जख्मी जवान का इलाज चल रहा है।गोली चलाने के बाद बदमाश वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश महतो मुजफ्फरपुर में दर्ज एक मामले में भी फरार है। उसे वहां की भी एसआइटी की टीम भी खोज रही है।इस बारे में अधिक जानकारी देते हुये एसपी गौरव मंगला ने बताया कि गांव में कुख्यात अपराधी राजेश कुमार के छिपे होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की, लेकिन अपराधी हथियारों से लैस थे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
इसघटना के एक दिन पहले दरियापुर पुलिस पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया था. हमला कर शराब माफिया को छुड़ाकर शराब तस्कर ले गए जिसके बाद पुलिस अब छापेमारी कर रही है वहीं मसरख में भी एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया गया. पुलिसकर्मी शराब की तलाश में छापेमारी करने पहुंचे थे जहां शराब माफिया ने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने में सफल रहा. पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



