डॉ यशवशी ने किया MBBS फाइनल, कैंसर विशेषज्ञ की करेंगे आगे की पढ़ाई

छपरा। सारण जिला के मढ़ौरा से स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जितेंद्र कुमार राय के छोटे भाई यशवशी ने आर्यभट नॉलेज यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस फाइनल रिजल्ट में सफलता पाई है। जिसके बाद यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में डाक्टरों ने स्वागत किया। यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल के वरिय चिकित्सक डॉ हिमांशु कुमार, डॉ रितेश कुमार रवि, डॉ अमरेश कुमार ने स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ यशवशी ने बताया कि मेरे सफलता का श्रेय मेरे बड़े पापा स्व यदुवंशी राय, रघुवंश प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी,बड़े भईया जीतेन्द्र कुमार राय, माता-पिता रविन्द्र राय, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ रितेश कुमार रवि समेत पूरे परिवार एवं मेरे गुरु जानो को जाता है।

उन्होंने कहा कि आगे की मेडिकल की पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स कैंसर विभाग से करना चाहते है और मेरा सपना है की छपरा में एक कैंसर का मल्टी स्पेस्लिस्ट हॉस्पिटल स्थापित हो और लोगों को यही पर बड़े शहरो के तर्ज पर ईलाज हो सके। दूसरे शहरो में जाकर भटकना ना पड़े। हमलोगों का उद्देश्य लोगों का बेहतर इलाज के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इस मौके पर डॉ हिमांशु कुमार, डॉ रितेश कुमार रवि, रविंद्र राय, डॉ अमरेश कुमार, विशाल कुमार, अरुण कुमार, रितेश कुमार, गुड्डू यादव, राहुल कुमार समेत अन्य लोंग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



