छपरा में बुलेट रानी का स्वागत, तमिलनाडु से दिल्ली की यात्रा पर निकली

छपरा। तमिलनाडु के मदुरै से महिला मां राजलक्ष्मी मंदा बुलेट से देश भ्रमण पर निकली हैं। वह 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी कर दिल्ली पहुंचेगी, दिल्ली में 18 अप्रैल को यात्रा का समापन होंगा। गुरूवार को मशरक के महाराणा प्रताप चौंक पर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदन बाबा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,भाजपा नेता दुर्गेश कुमार गुप्ता,चीकू सिंह, कृष्णा प्रसाद,कपिलदेव सिंह , शंकर मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहें। मौके पर अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
मां राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि वह तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र,गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड होते हुए बिहार पहुंची हैं यहां से उतर प्रदेश और हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के दौरान लोगों को देश में फिर से प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी को जितानें की अपील कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 300 किलोमीटर की यात्रा बुलेट से करती है और अभी तक 1500 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी हैं।
उनकी यात्रा का उद्देश्य देश में फिर से भाजपा की सरकार बना राष्ट्र को मजबूत करना है वह लोगों को जागरूक करने के लिए यात्रा पर निकली हैं। वह कहतीं हैं कि महिलाएं सोचती है कि साड़ी पहनकर बुलेट वाहन नहीं चलाया जा सकता है। आपकों बता दें कि मां राजलक्ष्मी मंदा कमर में बेल्ट बांधकर ट्रक खींचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है,वह खुद ट्रक चलाकर आधा दर्जन से अधिक ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर चुकी हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



