बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता सुशील कुमार मोदी का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार रात निधन हो गया। सुशील मोदी बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में एक थे। वह 72 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से वो कैंसर से पीड़ित थे। उनके गले में कैंसर था। इसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। सुशील मोदी के निधन की खबर से बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति करार दिया।
सम्राट चौधरी ने की सुशील मोदी के निधन की पुष्टि
सुशील मोदी के निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी। सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए लिखा कि ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।’
मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति: विजय कुमार सिन्हा
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’ सिन्हा ने कहा, ‘उन्हें उनके संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।’ सिन्हा ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







