छपरा में चलेगी “तामिला एक्सप्रेस”, घूम-घूमकर कराया जायेगा नोटिस का तामिला

छपरा। सारण जिला में नीलाम पत्र के 37707 वाद लंबित हैं, जिसमें लगभग 533 करोड़ रुपये की राशि सन्निहित है। नीलाम पत्र वादों के तेजी से निष्पादन को लेकर विगत महीनों में कई कदम उठाये गये हैं। वादों के निष्पादन में नोटिस का तामिला एक मुख्य समस्या थी। इसके निदान हेतु डेडिकेटेड वाहन से कराने का निर्णय लिया गया है जिसे नीलाम तामिला एक्सप्रेस नाम दिया गया है।
इस वाहन के माध्यम से वाद की सुनवाई में निर्गत नोटिस का तामिला, बॉडी वारंट नोटिस का तामिला तथा कुर्की जप्ती नोटिस का तामिला कराया जायेगा।
इस वाहन में लाउडस्पीकर भी लगा होगा जिसके माध्यम से भी सार्वजनिक रूप से लोगों को जानकारी दी जायेगी। साथ मे पुलिस फोर्स भी होगा जो नोटिस का तामिला जायेगा। जिस व्यक्ति का घर बंद रहेगा, उसके दरवाजे पर नोटिस को चस्पा कर साक्ष्य स्वरूप इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी।
ज्ञात हो कि लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन की समीक्षा उच्चतर स्तर से लगातार की जा रही है। प्रमंडलीय आयुक्त भी इसकी नियमित समीक्षा कर रहे हैं। नीलाम पत्र वाद के सभी पक्षकारों से अपील है कि अपने वादों का निष्पादन नियमानुसार देय राशि जमा कराकर सुनिश्चित कर अग्रेतर दंडात्मक कार्रवाई से बचें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







