सारण के नियोजित शिक्षक गौरव ने BPSC शिक्षक भर्ती में हासिल किया बिहार में पांचवा स्थान
छपरा। सारण में मेधा की कमी नही है, बस सही प्लेटफार्म या मंच मिलने की जरूरत है। इसे सच कर दिखाया है ग्रामीण क्षेत्र के गौरव ने।बिहार लोक सेवा आयोग के तत्त्वावधान में आयोजित प्लस टू विद्यालय में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए जारी रिजल्ट में सारण जिले के इसुआपुर के रामपुर अटौली गांव के रहने वाले व उत्क्रमित कन्या मध्य विधालय टरवां दिघवारा के नियोजित शिक्षक गौरव सिन्हा को रसायन शास्त्र विषय में पूरे सूबे में पांचवां स्थान मिला है।
प्रदीप सिन्हा व उषा सिन्हा के होनहार पुत्र गौरव ने सफलता के बाद कहा कि सभी के सहयोग से उन्होंने सूबे में टॉप फाइव में जगह बनाई है। दादी पूर्णिमा देवी के प्यार – स्नेह की सराहना करते हुए गौरव ने कहा कि दादी हमेशा बेहतर करने के लिये प्रेरित करती है। दादा स्व लक्ष्मेश्वर प्रसाद सिन्हा को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यदि दादाजी आज जीवित रहते तो दुगुनी खुशी होती।
सारण में सरकारी बीएड कॉलेज से बीएड व जेपी विश्वविद्यालय से स्नातक व पीजी की डिग्री प्राप्त करने के बाद गौरव का नियोजन नियोजित शिक्षक के पद पर डेढ़ साल पहले हो गया था। शिक्षक पद पर चयन होने के बाद भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और बीपीएसी से प्लस टू विद्यालय में शिक्षक बनने में कामयाब रहें।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने फूफा व नंदलाल सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉ के पी श्रीवास्तव , बीएड कॉलेज की शिक्षिका तूलिका प्रसाद व मधुलिका लाल,माता-पिता, पत्नी सुष्मिता, भाई शुभम ,गुरुजनों, दोस्तों व शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग हमेशा सकारात्मक मार्गदर्शन करते रहते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



