
Saran Crime News: सारण जिले के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर CNG टेम्पू चोरी मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी किए गए टेम्पू को बरामद करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
दिनांक 25 मई 2026 को हरिहरनाथ थाना में एक चालक द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि वह अपना CNG टेम्पू गजग्रह चौक के पास खड़ा कर शौचालय गए थे। कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि उनका टेम्पू एवं उसमें रखा मोबाइल फोन गायब है। अज्ञात चोर वाहन चोरी कर फरार हो चुके थे।
छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिहरनाथ थाना में कांड संख्या-86/26, दिनांक-25.05.2026, धारा-303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जांच के दौरान चोरी गया CNG टेम्पू बरामद कर लिया गया तथा इस मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची
| क्रम संख्या | नाम | पिता का नाम | पता |
|---|---|---|---|
| 1 | सुरज कुमार उर्फ बबुआ | बिनोद महतो | मीना बाजार, सोनपुर, थाना-हरिहरनाथ, सारण |
| 2 | मो. नौसाद | मो. नियाजुल | सवाइच, सोनपुर, थाना-हरिहरनाथ, सारण |
| 3 | निखिल कुमार | सुबोध कुमार सिंह | अहितापट्टी, सोनपुर, थाना-हरिहरनाथ, सारण |
| 4 | हर्ष कुमार | ओमप्रकाश सिंह | चिड़िया बाजार, सोनपुर, थाना-हरिहरनाथ, सारण |
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
सुरज कुमार उर्फ बबुआ
| थाना | कांड संख्या | धाराएं |
|---|---|---|
| रेल थाना हाजीपुर | 77/22 | 379/411/414 भादवि |
| नगर थाना हाजीपुर | 749/23 | 379 भादवि |
| हाजीपुर सदर थाना | 105/23 | 384/504/506 एवं आर्म्स एक्ट |
मो. नौसाद
| थाना | कांड संख्या | धाराएं |
|---|---|---|
| हरिहरनाथ थाना | 99/24 | 103(2)/61 बीएनएस |
हर्ष कुमार
| थाना | कांड संख्या | धाराएं |
|---|---|---|
| हरिहरनाथ थाना | 99/24 | 103(2)/61 बीएनएस |
| सोनपुर थाना | 28/24 | 414/411/379 भादवि |
बरामद सामान
| बरामद वस्तु | संख्या |
|---|---|
| CNG टेम्पू | 01 |
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
इस सफल कार्रवाई में हरिहरनाथ थाना के थानाध्यक्ष सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में वाहन चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



