
छपरा। सारण जिले में मतदाताओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने 471 नए मतदान केंद्रों के पुनर्संरचना प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या अब 3039 से बढ़कर 3510 हो गई है। इस निर्णय से आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान करने में सुविधा होगी और भीड़-भाड़ कम होगी।
Pension: छपरा जेल में बंद कैदियों को मिलेगी पेंशन की राशि, सरकार ने शुरू की पहल |
यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने दी। उन्होंने बताया कि यह पुनर्संरचना कार्य आयोग के निर्देशानुसार प्रति बूथ अधिकतम 1200 मतदाता के मानक के आधार पर किया गया है। इस प्रक्रिया में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से सुझाव लिए गए और उनके आधार पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया।
कहां कितने बूथ बढ़े — विधानसभा क्षेत्रवार विवरण
| विधानसभा क्षेत्र | पूर्व के बूथ | नए बूथ | कुल बूथ |
|---|---|---|---|
| एकमा | 308 | 48 | 356 |
| मांझी | 309 | 54 | 363 |
| बनियापुर | 327 | 50 | 377 |
| तरैया | 315 | 39 | 354 |
| मढ़ौरा | 294 | 39 | 333 |
| छपरा | 331 | 42 | 373 |
| गरखा | 306 | 54 | 360 |
| अमनौर | 275 | 55 | 330 |
| परसा | 281 | 46 | 327 |
| सोनपुर | 293 | 44 | 337 |
| कुल | 3039 | 471 | 3510 |
जिलाधिकारी ने बताया कि 3502 मतदान केंद्रों को उसी भवन या परिसर में स्थापित किया गया है, जबकि केवल 8 केंद्रों को निकटस्थ भवन में स्थानांतरित किया गया है। इन सभी की जानकारी राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ साझा कर दी गई है, साथ ही जनता को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया गया है।
Saran News: गंगा की लहरों में टूटी रिश्तों की डोर, सारण में नदी में डूबने से एक हीं परिवार के 3 लोगों की मौत |
यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करेगी
उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद सभी नए मतदान केंद्रों का इआरओ नेट पर रेशनलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इस पुनर्संरचना से भीड़ वाले मतदान केंद्रों पर दबाव कम होगा और मतदाताओं को सुविधाजनक वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत करेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026छपरा नगर निगम समेत 9 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तारिख घोषित
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन







