JPU छपरा के मीडिया प्रभारी बनाये गए राजेश पांडेय

छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के रूप में राजेश पांडेय की नियुक्ति की गई है। इस आशय का पत्र जारी करते हुए जेपीयू के कुलसचिव डॉक्टर रंजीत कुमार ने सूचित किया है कि राजेश कुमार पाण्डेय, महाविद्यालय निरीक्षक (कला एवं वाणिज्य) कोषांग को अपने कोषांग के वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ जय प्रकाश विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया जाता है।
वे जनसंपर्क से संबंधित कार्यों को भी निष्पादित करेंगे। आवश्यकतानुसार प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे और प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। विश्वविद्यालय स्नाताकोत्तर विभागाध्यक्ष, सभी प्राचार्य, विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यालय प्रभारी अपनी बैठकों-कार्यक्रमों की सूचना-प्रेस विज्ञप्ति राजेश कुमार पाण्डेय के मो.नं.-9709538660 पर वाहट्सएप के माध्यम से ससमय उपलब्ध कराएंगे।
उक्त आशय का पत्र जेपीयू के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के आदेशानुसार कुल सचिव ने निर्गत किया है। श्री पांडेय के मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ साथ मीडिया से जुड़े उनके साथियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



