Bhumi Registry: अब जमीन की खरीद-बिक्री की रजिस्ट्री प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, घर बैठे करें स्लॉट बुकिंग
नई व्यवस्था के तहत "निबंधन आपके द्वार" पहल शुरू
छपरा। अब संपत्ति खरीद-बिक्री से जुड़ी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुगम और डिजिटल हो गई है। जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में अब निबंधन प्रणाली डिजिटल मोड पर शिफ्ट हो गई है। इसके तहत अब आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के लिए घंटों कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
बिहार निबंधन विभाग की नई व्यवस्था के तहत “निबंधन आपके द्वार” पहल शुरू की गई है, जिसमें ई-निवेदन, स्लॉट बुकिंग, आधार सत्यापन और ऑनलाइन भुगतान जैसे कदम शामिल हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: भारत की पहली समुद्री सुरंग से गुजरने को तैयार बुलेट ट्रेन, 310 किमी वायाडक्ट बनकर तैयार |
कैसे काम करेगी यह नई प्रणाली?
ई-निवेदन और स्लॉट बुकिंग:
आवेदक को पहले biharregd.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहाँ रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज़ अपलोड करने के साथ-साथ स्लॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।आधार नंबर और सत्यापन:
आवेदन के साथ आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। यह संख्या OTP के माध्यम से सत्यापित की जाएगी। इससे फर्जीवाड़े की संभावना समाप्त हो जाएगी।ऑनलाइन भुगतान:
स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान अब नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई से किया जा सकता है। किसी भी बिचौलिए की भूमिका खत्म हो जाएगी।
NHAI ने दी खुशखबरी, नया एक्सप्रेसवे बनने की तैयारी शुरू, 313 गांव से सीधा गुजरेगा 568KM लंबा एक्सप्रेसवे |
टोकन सिस्टम और ग्राहक सहायता केंद्र की सुविधा
अब टोकन आधारित टाइम स्लॉट के माध्यम से आवेदकों को समय पर सेवा मिल सकेगी। इसके लिए सभी निबंधन कार्यालयों में “ग्राहक सहायता केंद्र” की स्थापना की जा रही है, जहाँ निबंधन से संबंधित हर तरह की जानकारी, तकनीकी सहायता और आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन मिलेगा।
सरकार का उद्देश्य
राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि निबंधन की प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की धांधली, मनमानी या बिचौलियों की भूमिका को समाप्त किया जाए। निबंधन कार्यालयों में आधुनिक डिजिटल प्रणाली लागू करके न केवल कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाया गया है, बल्कि आमजन को घर बैठे सुरक्षित और तेज़ सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
अब रजिस्ट्री के लिए कार्यालयों में लंबी कतारें और भाग-दौड़ की झंझट नहीं रहेगी। स्लॉट बुकिंग, आधार सत्यापन और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाओं ने प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बना दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



