
भोजपुरी सिने जगत में अपने फन की माहिर सिंगर शिल्पी राज और अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने गाना “करिया ब्लाउज” से इस लहर वाली गर्मी में आग लगा दी है. और ऐसा हो भी क्यूँ नहीं, जब एक ही गाने में दो सेंसेशनल स्टार साथ नज़र आएं तो गर्दा उड़ना भी लाजमी है. इस वजह से शिल्पी और नम्रता का गाना “करिया ब्लाउज” ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का तापमान बढ़ा दिया और गाना रिलीज के साथ वायरल होना शुरू हो गया है. इनका यह गाना आइकॉन भोजपुरी बवाल नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और इसे लोग खूब प्यार दे रहे हैं.
गाना “करिया ब्लाउज” की ख़ास बात ये हैं कि इस गाने में शिल्पी राज भी नम्रता मल्ला के साथ काली साडी में नज़र आ रही हैं. वहीँ नम्रता मल्ला “करिया ब्लाउज” में कहर ढा रही हैं. दोनों अपने फन की बोल्ड लेडी हैं और यह गाना भी उतना ही बोल्ड है, अश्लील नहीं. वहीं, इस गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि यह गाना लड़कियों की खूबसूरती का मैटर है. कौन नहीं चाहता है कि वो खुबसुरत दिखे, वो भी जब आप किसी शादी जैसे समारोह में जा रहे हों. लगन का टाइम है. उसमें यह गाना लोगों को समर्पित है. और इसकी मेकिंग भी मजेदार है. तो मैं अपने चाहने वालों से अपील करुँगी कि आप मेरा गाना देखे और कैसा लगा, ये कमेन्ट बॉक्स में जरुर लिखें. और हां, रील बना कर मुझे और नम्रता को टैग भी करें.
आपको बता दें कि “करिया ब्लाउज” के गीतकार विजय चौहान हैं. संगीतकार सत्येन्द्र जी हैं. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नम्रता मल्ला के साथ लोकेश सहनी भी नज़र आ रहे हैं. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. डी ओ पी महेश वेंकट हैं. वीडियो डायरेक्टर सूरज कटोच हैं. कोरियोग्राफर लोकेश सहनी हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



