सारण पुलिस की नयी पहल, DSP के नेतृत्व में सैनिक हेल्प डेस्क का गठन, समस्याओं का होगा समाधान

छपरा। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) के निर्देश के आलोक में सारण जिले में एक नया “सैनिक हेल्प डेस्क” का गठन किया गया है। यह पहल सेवानिवृत और सेवारत सैन्य कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए की गई है।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सारण के नेतृत्व में बनाए गए इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य सैनिकों के साथ नियमित रूप से संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। प्रत्येक सप्ताह के बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सैनिकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जहां वे अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।
सैनिक हेल्प डेस्क में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी सैनिकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके मुद्दों का समाधान करेंगे। इसके अलावा, ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायतों को भी निश्चित समयावधि (10 कार्य दिवस के अंदर) में हल किया जाएगा।
यह पहल सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए एक सकारात्मक कदम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 13, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा में फील्ड ऑफिसर के 60 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
क्राइमApril 13, 2026सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा
क्राइमApril 13, 2026सारण बालू माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान से अवैध खनन का खेल बेनकाब
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार







