छपरा

छपरा में शराबी पति ने चाकू घोंपकर पत्नी को मार डाला

छपरा। छपरा में एक शराबी पति ने पत्नी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैली हुई है। हत्या का आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बिचला तेलपा में घटित हुआ है। मृतका की पहचान शारदा देवी (50वर्ष) पति गणेश महतो के रूप में हुई है। आरोपी गणेश महतो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है। मृतका के सीने और गर्दन पर चाकू से हमला किया गया है। महिला का शव घर से थोड़ी दूर बथान में लहूलुहान स्थिति में बरामद किया गया।

आरोपी गणेश महतो राजमिस्त्री का काम करता है। गुरुवार के देर संध्या शराब के नशे में घर आया। घर आने के बाद किसी बात को लेकर विवाद करने लगा । बढ़ते विवाद के बीच आरोपी अपनी पत्नी को लेकर घर से 300 मीटर दूर बथान में चला गया। देर रात तक वापस नही आने पर मृतका के बेटा बेटी ढूढने के लिए गए तो महिला का शव लहूलुहान स्थिति में झोपड़ी से बरामद किया गया। शव को छुपाने के लिए आरोपी ने गोबर के उपले से ढक दिया था। लहुलुहान स्थिति में परिजन आनन फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचे जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बारे में जनाकारी देते हुए मृतका के ससुर गोपालजी महतो ने बताया कि आरोपी गणेश महतो शराबी है। हमेशा शराब के नशे में मारपीट करता था। गुरुवार के देर शाम में शराब के नशे में परिवार वालो से मारपीट किया था। जिसके बाद पत्नी को बुलाकर घर से 300 मीटर दूर बथान में लेकर गया। जहाँ विवाद के दौरान चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद फरार हो गया है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button