मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द, तबियत हुई खराब

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक भी चुनावी सभा को संबोधित नहीं करेंगे। सीएम नीतीश के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश की तबीयत खराब है। सीएम अस्वस्थ हैं जिसके कारण वो आज एक भी चुनावी सभा को संबोधित नहीं करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। बता दें कि, सीएम नीतीश पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। हालांकि अब वो पीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
सीएम कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि,”मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अस्वस्थ हो जाने के कारण आज के उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये है”। बता दें कि, लोकसभा चुनाव में चार चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। शीर्ष तीन चरणों का मतदान होना बाकी है। जिसके लिए चुनावी प्रचार प्रसार तेज है। एनडीए के खाते में बिहार के 40 की 40 सीट पर जीत दिलाने के लिए लगातार चुनावी सभा का आयोजन कर रहे हैं।
❮❯
बिहार के 18 सीटों पर लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है। शेष 22 सीटों पर मतदान तीन चरणों में समाप्त होगा। वहीं लोकसभा चुनाव के बीच ही बिहार की राजनीति के लिए एक दुखद खबर भी सामने आई है। दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी बीते दिन दुनिया को अलविदा कह दिए हैं। पूर्व सीएम के निधन से एक युग का अंत हो गया है। दिल्ली एम्स में सुशील मोदी ने अंतिम सांस ली है।
❮❯
आज दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर पटना आएगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वहीं अब सीएम नीतीश सुशील मोदी के अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं या नहीं फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। सीएम नीतीश ने फोन से सुशील मोदी के परिवार से बातचीत की है। सीएम नीतीश की तबीयत खराब बताई जा रही है। जिसके कारण वो एक भी सभा को संबोधित नहीं करेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



