छपरा के रास्ते मुंबई के लिए चलेगी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, आसानी से मिलेगा कन्फर्म टिकट

छपरा: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 09145/09146 मुम्बई सेन्ट्रल-बरौनी-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन वाया गोरखपुर का परिचालन मुम्बई सेन्ट्रल से 22, 29 जुलाई, 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक सोमवार को तथा बरौनी से 25 जुलाई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को 06 फेरों के लिये किया जायेगा।
09145 मुम्बई सेन्ट्रल-बरौनी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22, 29 जुलाई, 05, 12, 19 एवं 26 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक सोमवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.01 बजे, वापी से 12.56 बजे, सूरत से 14.36 बजे, भरूच से 15.21 बजे, वडोदरा से 16.31 बजे, रतलाम से 20.20 बजे, उज्जैन से 22.50 बजे, दूसरे दिन संत हरदाराम नगर से 03.05 बजे, विदिशा से 04.10 बजे, बीना से 05.55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 08.15 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.35 बजे, लखनऊ से 14.25 बजे, गोण्डा से 16.30 बजे, मनकापुर से 17.12 बजे, बस्ती से 18.05 बजे, खलीलाबाद से 18.55 बजे, गोरखपुर से 20.00 बजे, देवरिया सदर से 21.05 बजे, सीवान से 22.20 बजे, छपरा से 23.50 बजे तीसरे दिन हाजीपुर से 00.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 01.50 बजे तथा समस्तीपुर से 02.55 बजे छूटकर बरौनी 04.00 पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 09146 बरौनी-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 25 जुलाई, 01, 08, 15, 22 एवं 29 अगस्त, 2024 दिन प्रत्येक वृहस्पतिवार को बरौनी से 01.00 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 02.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 03.35 बजे, हाजीपुर से 05.00 बजे, छपरा से 06.55 बजे, सीवान से 07.20 बजे, देवरिया सदर से 08.50 बजे, गोरखपुर से 10.45 बजे, खलीलाबाद से 11.25 बजे, बस्ती से 12.01 बजे, मनकापुर से 12.42 बजे, गोण्डा से 13.25 बजे, लखनऊ से 16.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 18.40 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 23.00 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.35 बजे, विदिशा से 02.40 बजे, संत हरदाराम नगर से 03.55 बजे, उज्जैन से 05.50 बजे, रतलाम से 08.00 बजे, वडोदरा से 11.38 बजे, भरूच 12.37 बजे, सूरत 13.41 बजे वापी से 15.06 बजे तथा बोरीवली से 17.40 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 18.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16, साधारण द्वितीय श्रेेणी के 02 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



