छपरा नगर निगम द्वारा 297 कुआँ का हुआ सर्वे, MIS पोर्टल पर होगा अपलोड

छपरा। नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा जन जीवन हरियाली योजना के सम्बन्ध मे कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ बैठक आहूत किए. बैठक मे पूर्व किए गए जन जीवन हरियाली योजना मे कुआँ 297 का सर्वे किया गया था जिसका पोर्टल पर 100% प्रविष्टि नहीं होने के कारण विभाग से कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बार बार रिमांडर आ रहा है। जिसके लिए नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा कार्यपालक अभियंता विकास कुमार के नेतृत्व मे सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के द्वारा वार्ड वार टीम बनाकर कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का आदेश दिया गया। गठित टीम द्वारा आज तक 180 कुआँ का जीपीएस के माध्यम से सर्वे पूर्ण करा लिया गया है, 6 दिनों के अंदर 100 % कुआँ का प्रविष्टि MIS पर अपलोड कर दिया जायेगा.
विभागीय दिशा निर्देश के आलोक मे हर माह जन जीवन हरियाली योजना की समीक्षा की जाती है. उसके बाद शहर के नये टेंडर, रोड, नाला, पार्क, इत्यादि मुख्य बिन्दुओ पर चर्चा हुआ.
बैठक मे कार्यपालक अभियंता, विकास कुमार, सहायक अभियंता, राज श्री, सहायक अभियंता, राहुल कुमार सिंह, कनीय अभियंता, अभय कुमार, रवि कुमार मौजूद थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



