छपरा में स्वरोजगार के लिए का तोहफा, मछली पालन के लिए पोखरा और फलदार वृक्ष की होगी नीलामी
छपरा। पूर्वोतर रेलवे प्रशासन द्वारा स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में सहायक मंडल इंजीनियर छपरा के अधिकार क्षेत्र स्टेशनों में रेल भूमि में जल मछियारी, फलादार वृक्ष,ताड़ी चआने,खर-पतवार एवं घास की नीलामी की समयावधि 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2027 (03 वर्ष) तक के लिए www.ner.indianrailways.gov.in वेवसाइट पर दिए गए शर्तों के साथ 14 मई,2024 को समय 11:00 बजे सहायक मंडल इंजीनियर- छपरा कार्यालय में किया गया है।
नीलामी सूचना संख्या 05/24 के अन्तर्गत रेल भूमि जल/मछियारी की नीलामी छपरा (सहित) छपरा कचहरी (सहित),सिधवलिया से थावे तथा नीलामी सूचना संख्या 06/24 रेल भूमि के फलदार वृक्षों एवं ताड़ी चुआने की नीलामी छपरा(सहित) छपरा कचहरी(सहित),राजापट्टी,थावे तमकुहीरोड़,कप्तानगंज तथा नीलामी संख्या रेल भूमि के खर –पतनार एवं घास छपरा(रहित)से सिधवलिया,थावे,तमकुहीरोड,कप्तानगंज की उपरोक्त दिनांक को किया जाएगा।
यदि कोई नीलामी 14 मई,2024 को किसी अपरिहार्य कारणों से नहीं हो पाती है तो यह नीलामी दिनांक 21 मई,2024 को सहायक मंडल इंजीनियर/छपरा कार्यालय में उपरोक्त समय पर की जाएगी। उपरोक्त निलामी में नीलामी संख्या 05/2024 के प्रवेश शुल्क 500 रुपया एवं धरोहर की राशि 20,000 रुपया तथा 06/24 एवं 07/24 के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपया एवं धरोहर की राशि 3000 रुपया निर्धारित किया गया है।प्रवेश शुल्क नानरिफन्डेबल होगा तथा धरोहर की राशि रिफंडेबल होगा।
इच्छुक व्यक्ति नीलामी की सूचना एवं शर्तो को पूर्वोतर रेलवे की वेवसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर देख कर आवेदन कर सकते है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई
- November 12, 2026छपराछठ पर छपरा जंक्शन में यात्रियों के लिए खास इंतजाम, 600 लोगों की क्षमता वाले दो होल्डिंग एरिया तैयार



