Crime News: सारण पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार मठिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता ने रिविलगंज थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या कर दी गई।
वादी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने रिविलगंज थाना कांड सं. 266/25, दिनांक 18 अगस्त 2025 दर्ज किया। इस मामले में धारा-85/80/351(3)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में कांड के मुख्य आरोपी मृतका के पति शैलेस कुमार यादव, पिता-लक्ष्मण राय, निवासी-खैरवार मकिया, थाना-रिविलगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपितों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारJune 27, 2026Rabri Devi Residence: राबड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली करने से पहले विभाग को लिखा पत्र, नए आवास का इंतजार
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक







