BCECE Exam: 30 और 31 मई को होगी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 22 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
5 मई तक होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पटना। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसी परीक्षा) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा चार पालियों में और 31 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बीते 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह 5 मई 2026 तक चलेगा।
22 मई को होगा एडमिट कार्ड जारी
पंजीकृत उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद 6 मई तक भुगतान किया जा सकता है। आवेदन पत्र में 7 मई से 8 मई तक किसी तरह का सुधार किया जा सकता है। वहीं, 22 मई को बीसीईसी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 14 अप्रैल 2026 को जारी अपने विज्ञापन के द्वारा इस परीक्षा में शामिल होने और चयन के बाद नामांकन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा के आधार पर ही विभिन्न डिग्री कोर्सों के प्रथम वर्ष में नामांकन लिए जाएंगे।
राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बीटेक कोर्स और संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना में होने वाले बीटेक कोर्स के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए जेईई (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवारों के दो राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद रिक्त सीटों को बीसीईसी परीक्षा 2026 के सफल उम्मीदवारों से भरा जाएगा। वहीं कृषि से जुड़े कोर्सों की बात करें तो बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कृषि, उद्यान और वानिकी में स्नातक कोर्स की 50 प्रतिशत सीटें पीसीएम और पीसीबी की संयुक्त मेधासूची से भरी जाएंगी।
सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री कोर्स में नामांकन
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बिहार के सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री कोर्स में भी इसके आधार पर नामांकन होंगे। बिहार के सरकारी संस्थानों में मेडिकल से जुड़े फिजियोथेरेपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, ऑप्टोमेट्री में स्नातक कोर्सों में इस परीक्षा के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। वहीं बिहार में मौजूद सरकारी और निजी क्षेत्र के बीएससी नर्सिंग कोर्स और अन्य समान कोर्सों में भी इस परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का नामांकन हो सकता है।
आफिशियल वेबसाइट पर देखें अधिक जानकारी
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार पर्षद की वेबसाइट: bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से परीक्षा की विवरण पुस्तिका (प्रॉस्पेक्टस) भी डाउनलोड की जा सकती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



