छपरा में नदी के रास्ते हो रही शराब तस्करी, 20 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
छपरा। बिहार में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर नए-नए हथकंडे अपना शराब की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह का एक नया मामला छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सामने आया है, जहां नाव से तस्करी किया जा रहा है। तस्कर सहित नाव और शराब को जब्त किया गया है। घटना सोमवार के दोपहर का बतया जा रहा है।
मद्यनिषेध बिभाग द्वारा पकड़े गए शराब की मात्रा 182 कार्टून बताई जा रही है जिसका बाजार मूल्य 20 लाख रुपये बतया जा रहा है। पकड़े गए तस्कर की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के संबलपुर निवासी कुंदन राय के रूप में हुआ है। जो पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बलिया से शराब लेकर पटना जा रहा था। जिसे पटना के अलग अलग जगहों पर डिलेवरी देना था।घटना के बारे में जानकरी देते हुए उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बतया की शराब तस्करी सड़क मार्गो पर हैंड स्कैनर और सघन तलासी के चलते वैकल्पिक मार्ग के तौर पर जल मार्ग को तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बालू के अवैध खनन और ढुलाई के साथ शराब के तस्करी कें लिए भी जलमार्ग सुगम और सुरक्षित माना जा रहा है।
होली के मद्देनजर शराब और मद्यनिषेध विभाग सक्रिय दिख रहा है। शराब तस्करो द्वारा बालू वाले।नाव में विशेष तहखाना बना शराब की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रिवर पेट्रोलिंग द्वारा 10 किलोमीटर का पीछा कर शराब को पकड़ा गया। नदी में।शराब को पकड़ना मद्यनिषेध बिभाग की बडी सफलता मानी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 13, 2026छपरासारण के दो घरों में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर आठ साल की बच्ची की मौत
- November 13, 2026छपरासारण के DM वैभव श्रीवास्तव समेत बिहार के 10 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, 1 जनवरी से मिलेगा अपर सचिव स्तर का वेतनमान
- November 12, 2026छपरासारण के मांझी के रामघाट को मिली नई पहचान, 8.20 करोड़ से विकसित रिवर फ्रंट का सीएम ने किया लोकार्पण
- November 12, 2026राजनीतिChhapra Crime News: दस साल से पुलिस को चकमा दे रहा डकैती का आरोपी गिरफ्तार, STF के साथ सारण पुलिस की कार्रवाई



