छपरा के बेरोजगार युवकों को यहां मिलेगी नौकरी, बायोडाटा के साथ कैंप में आये अभ्यर्थी

छपरा। श्रम संसाधन विभाग अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा 23 सितंबर 2023 को 10:30 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने, रेडिएंट आईटीआई के बगल में ) एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया है l
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में सेल्स ट्रेनिं पद के लिए उत्कर्ष इंटरप्राइजेज एवं डिलीवरी बाय पद के लिए Delhivari pvt.ltd Delhi की नियोक्ता कंपनी भाग लेगी l सेल्स ट्रेनी पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास एवं डिलीवरी बॉय के लिए योग्यता आठवीं पास रखा गया है l वेतन ₹10000 एवं 3.26 किलोमीटर एवं पीएफ ईएसआई कंपनी की तरफ से दिया जाएगा l उम्र सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष l इनका कार्यस्थल आवश्यकतानुसार छपरा जिला के विभिन्न प्रखंड में होगा l इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे l नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो l
नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है l कोई भी अभी स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है l अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है l
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए







