सामाजिक न्याय के पक्षधर और गरीबों के मसीहा थे पूर्व सीएम दरोगा प्रसाद राय: डीएम
छपरा । भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिहार, स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती का आयोजन छपरा स्थित दारोगा प्रसाद राय चौक पर राजकीय समारोह के रूप में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा स्व० दारोगा प्रसाद राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त प्रियका रानी, सहायक समाहर्त्ता सारण, श्रेया श्री एवं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारीगण सहित बडी संख्या में राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक एव भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व० दारोगा राय के प्रसंशकों द्वारा भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा भूतपूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि स्व० दारोगा प्रसाद राय ने 1942 के स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया था। वे गरीबों के मसीहा एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर थे। बिहार के 10वें मुख्यमंत्री के रुप से शपथ लेने के बाद उन्होंने गरीब और समाज के अत्यंत पिछडे वर्ग के लिए कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की जिससे लोगों को लाभ मिला। उनके द्वारा सबसे पहले भूमि सुधार आदर्श कानून बनाया गया। मंत्री रहते हुए स्व० दारोगा प्रसाद राय द्वारा सारण प्रमंडल का उद्घाटन किया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 25, 2026छपरासोनपुर मेले की सैर अब होगी आसान! 900 रुपये से शुरू टूर पैकेज, 6 हजार में कपल को मिलेगी लग्जरी सुविधा
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार



