छपरा में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, सब हैरान

छपरा। शहर के संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर श्यामचक छपरा में बुधवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला जिले की बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसलिमपुर निवासी रणजीत कुमार यादव की 23 वर्षीय पत्नी आरती देवी है। महिला के प्रसव पीड़ा होने पर छपरा संजीवनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहा संजीवनी नर्सिंग होम की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजू प्रसाद ने स्थित गंभीर देखते हुए ऑपरेशन करने को कहा तो महिला के परिजन तैयार हुए उसके बाद एक टिम बनाया गया जिसमें डॉ संजू प्रसाद, डॉ अनिल कुमार, विशाल कुमार सामिल थे। उसके बाद सिजेरियन ऑपरेशन कर महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीन बच्चों के जन्म देने की बात नर्सिंग होम में फैल गई और देखने के लिए भीड़ जुट गई। वही तीन बच्चों को जन्म चर्चा का विषय बना हुआ था।
डॉ संजू प्रसाद ने बताया कि महिला को सातवे महीना में ही ऑपरेशन कर डिलीवरी हुआ है। अभी जचा बच्चा चारों ठीक है। वही एक साथ तीन बच्चों को जन्म से परिजनों में खुशी है। वहीं माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। संजीवनी नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ अनिल कुमार ने कहा कि कुदरत का करिश्मा ही कहिए कि उसका ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था।
लिहाजा काफी सतर्कता के साथ ऑपरेशन किया गया और सफल रहा। तीनों ही बच्चों के वजन के बारे में उन्होनें कहा कि दो डेढ़ डेढ़ किलो, और एक पवने दो किलो का है। तीनों लड़का है और एक एक मिनट के अंतराल पर जन्म लिया है। ऑपरेशन में डॉ संजू प्रसाद, डॉ अनिल कुमार, डॉ विशाल कुमार, माया कुमारी, चिंटू कुमार, धनंज्य कुमार, लक्ष्मण राय, स्वेता कुमारी, इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



