Oppo K13x 5G: Oppo ने कम बजट में लॉन्च किया प्रीमियम 5G फ़ोन, 6000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ मिलेगा 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड
Oppo K13x 5G फ़ोन 50MP कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च

OPPO K13x 5G launched – Oppo ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने इस फोन को Oppo K13x 5G के नाम से लॉन्च किया है, जो Oppo K13 5G का लोअर मॉडल है। इसमें 6000mAh की पॉवरफुल बैटरी और 50MP कैमरे जैसे फीचर्स दिया गया है।
LCD डिस्प्ले क्वालिटी के साथ
ओप्पो का यह फोन 6.67 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए
इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यह फोन IP65 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होता है। इसके डिस्प्ले में स्प्लैश टच, ग्लव टच जैसे सपोर्ट दिए गए हैं।
मीडियाटेक का प्रोसेसर
इसमें मीडियाटेक का डायमेनसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा यह मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है।
इंटरनल स्टोरेज
इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
AI फीचर्स
यह गूगल जेमिनी पर बेस्ड AI समरी, एआई रिकॉर्डर, एआई स्टूडियो समेत कई AI एडिटिंग फीचर्स जैसे कि एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI रीइमेज को सपोर्ट करता है।
डुअल कैमरा सेटअप
इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।
दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग
इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कलर ऑप्शन
इस फोन को दो कलर ऑप्शन Midnight Violet और Sunset Peach में खरीदा जा सकता है।
Oppo K13x 5G की कीमत
इसके कीमत की बात करें तो इसके 4GB RAM + 128GB की कीमत 11,999 रुपये, 6GB RAM + 128GB की कीमत 12,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB की कीमत 14,999 रुपये है।
पहली सेल और उपलब्धता
इसकी पहली सेल 27 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के अलावा ओप्पो के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



