
छपरा। सारण में एक बार फिर प्रेम-प्रसंग में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र निपनिया बोडर के पास की है। जहां से 20 दिसंबर को इसुआपुर थाने की पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजी थी और शव की पहचान करने में जुटी थी।
गुरूवार को मृत युवक की पहचान सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के मंझोपुर पचरौर गांव निवासी रमेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गयी। सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर संदीप के परिजनों ने पहचान की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गयी है।
मृतक के पिता रमेश महतो ने बताया कि संदीप कैमरामैन का काम करता था और 19 दिसंबर की रात्रि में वह महुली गांव में किसी के कैमरा करने गया था। फोन पर बात हुआ तो बताया था कि एक पार्टी में आये कैमरा करने काम खत्म होने के बाद घर वापस लौट आऊंगा। फिर फोन लगाया गया तो उसका फोन बंद आने लगा।
उसके बाद खोजबीन शुरू की गयी लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। तभी इसुआपुर थाना पुलिस के द्वारा सूचित किया गया कि संदीप का शव बरामद किया गया है। गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या की गयी है।
संदीप के पिता ने बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता था। जो इसुआपुर के सलेमपुर गांव की रहने वाली है। पता चला है कि उसी से मिलने के लिए गया था। ऐसी आशंका है कि प्रेम प्रसंग में ही उसकी हत्या की गयी है।
करीब तीन वर्षों से अपने भाई के मौसेरी साली से प्यार करता था। कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। दस दिन पहले लड़की से संदीप का हॉट टॉक भी हुआ था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



