
छपरा। सारण जिले के नौकरी तलाशने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा में 25 नवंबर 2025 को रोजगार मेला/नियोजन कैम्प आयोजित किया जा रहा है, जिसमें Pushpa Enterprises द्वारा मशीन ऑपरेटर, CNC/VMC ऑपरेटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर सहित कुल 100 पदों और हेल्पर के 50 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। गुजरात के सानंद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में जॉब मिलने का यह मौका योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
जिले के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर लेकर अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा की ओर से 25 नवंबर 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प आयोजित किया जा रहा है। नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कैम्प नियोजनालय परिसर, बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर (काजरिया टाइल्स के सामने) में संपन्न होगा।
Pushpa Enterprises भर्ती करेगी 150 युवाओं का चयन
इस कैम्प में Pushpa Enterprises द्वारा मशीन ऑपरेटर / CNC ऑपरेटर / VMC ऑपरेटर / क्वालिटी इंस्पेक्टर के 100 पद, तथा हेल्पर के 50 पद पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
ऑपरेटर श्रेणी के लिए आवश्यक शिक्षा:
- 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन
- आईटीआई, डिप्लोमा उत्तीर्ण
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु — 18 वर्ष
- अधिकतम आयु — 40 वर्ष
वेतन एवं कार्यस्थल
ऑपरेटर पद (8 घंटे ड्यूटी):
- वेतन : ₹16,500 – ₹21,000 प्रति माह
- कार्यस्थल : सानंद, गुजरात
हेल्पर पद (12 घंटे ड्यूटी):
- वेतन : ₹18,000 – ₹21,000 प्रति माह
- कार्यस्थल : सानंद, गुजरात
निबंधन अनिवार्य
नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का निबंधन ncs.gov.in पोर्टल पर होना आवश्यक है।इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय में भी निबंधन करवा सकते हैं। कैम्प स्थल पर भी ऑनस्पॉट निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रोजगार का सुनहरा अवसर
नियोजनालय अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती अभियान से जिले के कई युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नियोजन कैम्प में उपस्थित होकर अपने लिए रोजगार का अवसर सुनिश्चित करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



