छपरा मे 4 हाथ-पैर और एक सिर वाले विचित्र बच्ची ने लिया जन्म, लोगों मे बनी कौतुहल

छपरा। सारण जिले के रिविलगंज में एक महिला ने 4 हाथ-पैर और एक सिर वाले विचित्र बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद लोगों मे यह बच्ची कौतुहल का कारण बन गई। घटना बीती रात्रि की बताई जा रही है। हालांकि जन्म के बाद विचित्र बच्ची का कुछ ही पल में मौत हो गया है।
बताते चलें कि छपरा शहर के श्याम चक मे संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में प्रसूता प्रिया देवी नाम की एक महिला द्वारा विचित्र नवजात बच्ची को जन्म दिया गया है। बच्ची की सूचना जैसे ही अस्पताल मे मौजूद कर्मियों और मरीजों को मिली लोगों मे चर्चा का विषय बन गया।
आपको बता दे इस विचित्र बच्ची का एक सिर, चार कान, चार पैर, चार हाथ, दो हार्ट व दो रीढ की हड्डी है. बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान हो गए हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया जिसमे नवजात जीवित थी, करीब 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
इस संबंध मे अस्पताल के संचालक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि यह बहुत कम लोगों में ऐसा देखने को मिलता है ऐसा तब होता है जब गर्भाशय में एक हो अंडे से दो बच्चे बनते है इस प्रक्रिया में समय रहते दोनो अलग हो गए तो जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं लेकिन किसी कारण वश दोनो अलग नही हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है इतना ही नही उनके जन्म के समय भी गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ऑपरेशन के माध्यम से बच्ची का जन्म कराया गया लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में उसका मृत्यु हो गया।
उन्होंने बताया कि प्रसव पीड़ित महिला का यह पहला बच्चा था और समय पूरे होने के बाद बच्चे के जन्म को लेकर वे परेशान थे जांचोंपरांत ऑपरेशन की सलाह दी गई और बच्ची को बाहर निकाला गया। फिलहाल प्रसूति महिला स्वस्थ है चिकित्सकीय देख रेख में इलाज जारी है। इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी पीड़ित महिला के परिजनों को दे दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



